खूंखार जानवरों के बीच तीन दिन जंगल में रही एक साल की बच्ची, ऐसे बची जान

by Kakajee News

एक साल की एक बच्ची अपने माता-पिता के साथ पार्क में खेल रही थी और अचानक वहीं से खेलते-खेलते कहीं गुम हो गई। इसके बाद उसे बहुत ढूंढा गया और वह नहीं मिली। उसके माता-पिता ने पार्क के चारों ओर खूब खोजा, पास के जंगल में भी छानबीन करवाई लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल पाया। आखिरकार वह तीन बाद बगल के एक जंगल में मिली। हैरानी की बात यह है कि तीन दिन वह जंगल में खतरनाक जानवरों के बीच रही।

दरअसल, यह घटना रूस के एक शहर की है। ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल भर की बच्ची अपने घर के पास सटे एक पार्क से निकलकर जंगल में खो गई थी और अगले तीन दिन तक इसका कोई पता नहीं चल सका। यह सब तब हुआ जब वो मां के साथ पार्क में खेलते-खेलते जंगल में पहुंच गई थी। बच्ची जंगल में खो गई और उसके माता-पिता ने उसको आस-पास तलाशते रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची जिस जंगल में खोई थी, वहां जंगली भालुओं और भेड़ियों का अड्डा था। तीन दिन तक उस बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। कई लोग उसे ढूंढते रहे, जब वह नहीं मिली, तो लोगों ने मान लिया था कि उसे कोई जंगली जानवर खा गया होगा। लेकिन आखिरकार तीन दिन बाद घर से कुछ किलोमीटर दूरी पर घने जंगल के अंदर जाकर बच्ची मिली।


बच्ची के चिल्लाने की आवाज लोगों ने सुनी तब टीम ने उस ओर सर्च करना शुरू किया। इसके बाद वह बच्ची एक पेड़ के पास मिली, वह पेड़ के पास खड़े होकर जोर-जोर से चिल्ला रही थी। लोग दौड़कर उस बच्ची के पास गए और उसे गले से लगा लिया। लोगों के साथ घर वाले भी मौजूद थे, उनको देखकर आखिरकार बच्ची शांत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची को तमाम कीड़ों ने काटा था और वो बेहद कमजोर हो चुकी थी। यह बड़े ही आश्चर्य की बात है कि उस जंगल में बहुत सारे खतरनाक जंगली जानवर थे। इनके बीच बच्ची 2 रात और 3 दिन तक घूमती रही। बच्ची के माता-पिता ने भी इस बात की उम्मीद छोड़ दी थी कि उनकी बेटी वापस मिल पाएगी।

Related Posts

Leave a Comment