घर के बाहर सूखा रहे लेडिस और जेन्स के अंडर वियर और कपड़ो की हो रही चोरी,चोंरो की सारी करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद

by Kakajee News

कोरबा। जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी में घर के बाहर सुख रहे कपड़ो की दिनदहाड़े चोरी करने का मामला समाने आया है। बाइक सवार तीन युवक कॉलोनी आते है और एक एक कर घरों के समाने सूख रहे जीन्स, शर्ट और टीशर्ट के अलावा महिलाओं और पुरुष के अंडर गारमेंट की चोरी कर रहे है।

पूरा घटनाक्रम एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।जो अब तेजी से सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।कुछ जागरूक जनों ने इस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया है ताकि कॉलोनी वासी ऐसे चोरों से सतर्क रहे।
घर के समाने पहने हुए कपड़े जो की धो कर सूखाए जा रहे हैं,उनकी चोरी करते ये युवक कैमरे में कैद हुए हैं। एक युवक जिसे आप देख सकते है की उसे कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगे होने की जानकारी है,इसलिए कपड़ो की चोरी करने से पूर्व वह गमच्छे से अपने चेहरे को ढक रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कालोनीवासी कुछ लोगों ने बताया कि यह पहली बार रही है इससे पूर्व में कई बार इस तरह से कपड़ों की चोरी हो चुकी है। कॉलोनी क्षेत्र में घूम घूम कर कपड़ो की चोरी करने वाले ऐसे चोरों पर कार्यवाही की बहुत जरूरी है, क्योंकि आज घर के बाहर सूख रहे कपड़ो से शुरू हुई चोरी मकान के अंदर घुसने तक भी पहुंच सकती हैं।

स्थानीय लोगो की माने तो कपड़ा चोरी की घटना से कॉलोनी वासी परेशान है चोर घर के बाहर रखे महिला पुरूष के पकड़ो के अलावा उनके अंडर वियर को भी चोरी कर ले जा रहे है। वहीं क्षेत्र के पार्षद का कहना है की वे इसकी शिकायत कुसमुंडा पुलिस में करेंगे जिससे ऐसे चोरों पर नकेल कसी जा सकें।जिस तरह से चोर कपड़ो की चोरी कर रहे है उससे लगता है कि उन्हें कोई डर नही है। कुसमुंडा पुलिस की माने तो अब तक किसी तरख की शिकायत पुलिस के पास नही आई है सोशल मीडिया में वीडियो वयरल हो रहा है।

Related Posts

Leave a Comment