कबीरधाम। कबीरधाम जिला आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट के मामले में मंगलवार देर रात को एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 20.50 लाख रुपए के 493 पेटी शराब को जब्त किया है। इसे छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनाव में खपाए जाने का शक है।
इस कार्रवाई के संबंध में आबकारी वृत्त प्रभारी बोड़ला अभिनव कुमार रायजादा ने बताया कि आबकारी जांच चौकी चिल्फी के समीप मुखबिर से प्राप्त मौखिक सूचना पर वाहनों की जांच किया जा रहा था। तभी एमपी की ओर से ट्रक क्रमांक MP-09- GH- 5531 की जांच की गई। इस ट्रक में 20.50 लाख रुपए के 493 पेटी शराब जब्त किए गए। इस मामले में ट्रक चालक राजेश जामरे पिता मोमलाल जामरे निवासी इंदौर (एमपी) के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। वही स्थानीय चुनावो व आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग जिला कबीरधाम की कार्रवाई जारी रहेगी।
62
