रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित नई उम्मीद संस्था में आज खेलते खेलते एक किशोर अचानक बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गया गया, जहाँ मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के कौहाकुंडा में स्थित नई उम्मीद दिव्यांग आश्रम में रहने वाला ओम प्रकाश निषाद 13 साल रोजाना की भांति अपने साथियो के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक बेहोश होकर वह जमीन में गिर गया जिसके बाद उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बचपन से मिर्गी का था मरीज
बताया जा रहा है की ओम प्रकाश निषाद लोइंग गाँव का रहने वाला था और बीते 2019 से वह नई उम्मीद संस्था दिव्यांग आश्रम में रह रहा था। जो की बचपन से मिर्गी का मरीज था। पिछले दिनों ही उसका निजी अस्पताल में उपचार किया गया था।जिसके बाद से उसकी स्थिति में सुधार था।
खेलते समय हो गया था बेहोश
शिक्षक ज्योतिष यादन ने बताया कि बाल गृह कौहाकुंडा क्षेत्र में स्थित आश्रम में आज सुबह अन्य बच्चों के साथ नास्ता कर खेल रहा था। इसी बीच वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
