रायगढ़। रायगढ़ जिले में घर में ताला लगाकर प्रयागराज गए एक ट्रांसपोर्टर के सुने मकान से अज्ञात चोरों ने हजारों के सोने के जेवरातों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया क्षेत्र के वार्ड नं. 09 कमलाकर गली निवासी रमन झा ने खरसिया चैकी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि 31 जनवरी की रात साढ़े 11 बजे समस्त परिवार प्रयागराज गए हुए थे। जहां से कल सुबह अपने घर पहंुचने पर उसने देखा कि उपर वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए जब अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लाक भी टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों के द्वारा सुने मकान को निशाना बनाते हुए आलमारी में रखे सोने का मंगलसुत्र 2 नग कीमत 40 हजार, सोने का कान का लटकन 1 जोड़ा कीमत 30 हजार, सोने का अंगुठी 2 नग कीमती 13 हजार, सोने का ब्रेसलेट 1 नग कीमत 2 हजार, सोने का चुड़ी 1 जोडा कीमत करीब 10 हजार को मिलाकर कुल 95 हजार के सोने के जेवरातों की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया गया है।
पीड़ित ने बताया कि आसपास पतासाजी करने पर पड़ोसियों ने बताया कि 3 फरवरी की शाम 6-7 बजे उनके घर का दरवाजा बंद था। 03 फरवरी की रात 8 बजे से 4 जनवरी की सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए होगे।
बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद खरसिया चैकी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 (ए) 331(4) बी.एन.एस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है
61
