युवती कि बंद कमरे में चुन्नी से लटकती मिली लाश

by Kakajee News

 

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में वार्ड 15 में जनपद पंचायत के सामने किराये के मकान के कमरे में लगे पाइप से नीले रंग के चुन्नी से युवती कि लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है

प्राप्त जानकारी अनुसार अनिया पुजारी पिता स्व कौशलेस पुजारी उम्र 25 वर्ष जनपद पंचायत के सामने लाला कनौजिया के घर में वार्ड 15 में किराये के मकान में रहती थी। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लोगों ने मकान के पीछे छेद से मकान के अंदर देखा तो चुन्नी में अनिया पुजारी कि लाश लटक रही थी।

देखने वालों ने आसपास के लोगो को घटना के बारे बताया। घटना आग कि तरह मोहल्ले में फैल गई और देखते देखते पड़ोसियों का जमावड़ा हो गया। परिजनों ने घटना कि सुचना घरघोड़ा पुलिस को दे दी गई। फिलहाल मौत के कारण अज्ञात है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कि जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

घरघोड़ा थाना एसआई खेमराज पटेल ने बताया कि परिजनों कि सुचना पर मर्ग कायम कर लिया गया जाँच मे जुट गये है।

Related Posts

Leave a Comment