मां ने बेटी का कर दिया अंतिम संस्कार, प्रेमी संग डेढ़ महीने बाद लौटी, फेसबुक लाइव पर कहा- मैं जिंदा हूं……पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

जिस मां ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को मृत समझकर उसके शव का अंतिम संस्कार पटना गुलबी घाट पर कर दिया था, वह डेढ़ माह बाद गुरुवार को अपने प्रेमी संग लौट आयी। उसे देखकर परिवार सहित गांव के लोग हैरत में पड़ गये। यह पूरा मामला गौरीचक थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, यहां से डेढ़ माह पूर्व एक नाबालिग लड़की घर से भाग गई थी। लड़की को भगाकर चेन्नई ले जाने का आरोप उसके चाचा राकेश कुमार पर लगा था। इस संबंध में लड़की की मां ने गौरीचक थाने में अपनी बेटी को शादी की नीयत से भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन देकर लड़की के सकुशल बरामद की पुलिस से गुहार लगाई थी। इस बीच गांव के ही एक पइन से एक लड़की का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया तो लड़की की मां ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में कर गौरीचक थाने में गांव के ही प्रेमी चाचा और उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ बलात्कार व हत्या की नामजद एफआईआर दर्ज करा दी। बाद में मां ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

फेसबुक पर लाइव होकर कहा था मैं जिंदा हूं…
जैसे ही लड़की को जानकारी हुई कि मां द्वारा किसी अन्य लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया गया तो वह अपने प्रेमी के साथ फेसबुक लाइव के जरिये यह बतायी थी कि उसकी हत्या ही नहीं हुई है। उसकी मां न जाने किस लड़की के शव का अंतिम संस्कार करके उसके प्रेमी और परिवार वालों को झूठे मुकदमे में फंसा रही है। फेसबुक लाइव आकर लड़की ने पुलिस से यह भी गुहार लगाई थी कि उसके प्रेमी के परिजनों को तंग न किया जाए। वह अपने प्रेमी के साथ जिंदा है। वह जल्द ही पुलिस के सामने आएगी।

इस संबंध में गौरीचक थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की अपने प्रेमी के साथ सुबह में गांव पहुंची तो इसकी सूचना मिलते ही पुलिस लड़की को बरामद कर थाना ले आई। शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष उसका 164 का बयान दर्ज कराया गया। लड़की की मां लड़का के परिवार वालों को फंसाने के लिए मनगढ़ंत कहानी पुलिस को बताई थी।

पुलिस अब उस शव को अज्ञात समझकर फिर से अनुसंधान करेगी, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। ताकि उस लड़की के कातिल पकड़े जा सकें। वहीं, थाने पहुंचकर मां अपनी बेटी को जिंदा देखकर कुछ देर के लिए उलझन में पड़ गई। लड़की ने बताया- ‘वह एक लड़के से प्यार करती है और वह उसी के साथ डेढ़ माह पूर्व चेन्नई चली गई थी।

Related Posts

Leave a Comment