रायगढ़। कोतरा रोड़ क्षेत्र के बोकरामुड़ा में खुडखुडिया जुआ खिलाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा को ग्राम बोकरामुडा में स्कूल के सामने मैदान तालाब के पास कुछ व्यक्ति खुडखुडिया पट्टी पर जुआ खेलाने की सूचना मिला। सूचना पर थाना प्रभारी थाने की पेट्रोलिंग के साथ थाने से अतिरिक्त बल रवाना कर कार्रवाई का निर्देश दिये। पेट्रोलिंग पार्टी के प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डेय, विकास प्रधान जाकर मौके पर घेराबंदी कर रेड किया गया। पुलिस की घेराबंदी देख जुआ खेलने वाले भाग गये। दो स्थानों पर आरोपी शौकीलाल चौहान पिता वकील राम उम्र 46 वर्ष सा0 कोतरा स्कूल पारा थाना कोतरा रोड रायगढ़ एवं शिवचरण साहु उर्फ भउ पिता ननकू राम उम्र 45 वर्ष सा0 कुरमापाली थाना कोतरा रोड रायगढ़ को खुडखुडिया गोटी पर जुआ खेलाते पकड़ा गया। आरोपियों से नकदी रकम कुल 2,490 एवं खुडखुडिया गोटी, पटटी बांस की टोकरी वजह सबूत जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों पर थाना कोतरारोड़ में पृथक-पृथक धारा 4(क) जुआ एक्ट की कार्रवाई किया गया है।
257
