रायगढ़। प्रदेश में आपातकालीन सेवा डायल 112 एक्सीडेंट, फायर और मेडिकल इमरजेंसी के समय बड़ी ही कारगर साबित हो रही है। आमजन इमरजेंसी नम्बर 112 पर कॉल कर सहायता की मांग करने पर डायल 112 के रायपुर कन्ट्रोल रूम द्वारा संबंधित थाने के डायल 112 को इवेंट देकर मदद पहुंचाती है। ताजा मामले में इसी डायल नंबर की मदद से प्रसव पीडा से तड़प रही महिला को अस्पताल पहुंचाकर राहत दिलाई गई।
कल दोपहर थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत गोपालपुर में रहने वाली श्रीमती तुलसी बाई रात्रे पति पप्पू रात्रे 32 वर्ष की प्रसव पीड़ा अचानक बढने पर घरवालों ने डायल 112 को काल कर मदद की मांग की गई। डायल 112 के कंट्रोल रूम रायपुर से चक्रधरनगर राइनो को मेडिकल इमरजेंसी का इवेंट देने पर चक्रधरनगर राइनो की ईआरव्ही वाहन में कुछ ही समय में चक्रधरनगर थाने के आरक्षक सन्नी मालाकार एवं ईआरव्ही चालक जय महिलाने गोपालपुर पहुंचे, जहां से श्रीमती तुलसी बाई रात्रे और उनके परिवार की एक महिला को साथ लेकर केजीएच लाये , जहां महिला का प्रसव हुआ।
