जिंदल स्कूल के पास तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हो गई मौत

Picture of kakajee

kakajee

तमनार थाना क्षेत्र दर्दनाक घटना सामने आई जिसमे सड़क हादसे बाइक सवार युवक कि मौत हो गई है। जिंदल स्कूल के पास तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक उछलकर सामने से आ रही बस से भी जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के चलते सड़क पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताये अनुसार मृतक की पहचान तमनार थाना क्षेत्र के लिबरा गांव निवासी गोल्डी सेठ पिता संतोष के रूप में कि जा रही है जो अनूप ट्रांसपोर्ट में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही तमनार थाना कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें