रायगढ़। पुसौर क्षेत्र के ग्राम एकताल निवासी सुशील पंडा के पिताजी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अग्नि पंडा के भाई टिकेश्वर पंडा का स्वर्गवास 19 जून को हो गया था। जिनके द्वादश कर्म एवं शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल शामिल हुए।
उन्होंने स्वर्गीय टिकेश्वर पंडा के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। इस दुख की घंडी में ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत को परमशांति और मोक्ष की प्राप्ति हो तथा उसके स्नेहीजन को इस कठिन दुखद परिस्थितियों में साहस व संयम प्राप्त करें।
ग्राम एकताल में आयोजित द्वादशकर्म एवं शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अमृतसिंह जटाल, अनुपम पाल (प्रदेश संयोजक) भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जोगेश्वर प्रधान, विजय पंडा, नवीन नंदे, गंगाराम भोय, दिनेश पटेल, राजेन्द्र गुप्ता, रामलाल मिर्धा, जोगेन्द्र गुप्ता, आनंद भोय, प्रफुल्ल पंडा, कृतिचंद्र होता, सोनूराम सिदार, ललित मोहन पंडा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
