सक्ति जिले के अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच सड़क में दो बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हुई है वही दो युवक घायल हुए हैं घटना सुबह करीबन 8.30 बजे की है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,,ग्राम पिरदा में तीन दिवसीय अखिल भारती राम नवमी भजन मेला चल रहा है। जिसमें दो भाई लोकेश चंद्र और लक्की चंद्र दोनों मेले में दुकान लगाए हुए थे। जिसे बंद कर एक बाइक में सवार होकर दोनों भाई अपने घर खाना खाने के लिए निकले थे। वही दूसरी बाइक पल्सर में भागवत सतनामी मेला देखने के लिए अकेले जा रहा था बाइक तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर होने से तीनो एक दूसरे से दूर सड़क में जा गिरे। हादसे में एक युवक लोकेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई,वही लक्की चंद्र और भागवत सतनामी को गंभीर रूप से चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची ओर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो बाइक के परखच्चे उड़ गए,घटना के बाद ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। मृतक लोकेश चंद्र के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में चक्का जाम न हो इस लिए पुलिस टीम तैनात की गई है।
