जगदलपुर. कोंडागाँव जिले के धनोरा थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपने आप को गोली मारकर सुसाइड कर लिया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घर पहुँची, जहाँ शव को पीएम के लिए भेजा गया, वही परिजनों से मामले की पूछताछ की जा रही है,
मामले की जानकारी देते हुए धनोरा थाना प्रभारी राजकुमार सोरी ने बताया कि धनोरा थाने में पदस्थ हरिलाल नाग 26 वर्ष बस्तर फाइटर में आरक्षक के रूप में पदस्थ था, आरक्षक हरिलाल धनोरा थाने में सूचना संकलन का काम करता था, आरक्षक रोजाना थाने से पिस्टल को लेकर निकलते थे और शाम को वापसी के बाद थाने में जमा कर देते थे, शनिवार की शाम को भी आरक्षक अपने पिस्टल को थाने में जमा ना करते हुए अपने घर बारदा ले गया, जहाँ रात को अपने घर वालो के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया, जहाँ रात करीब 3 बजे के लगभग गोली चलने की आवाज आई, जब परिजन रूम में पहुँचे तो देखा कि हरिलाल ने अपने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाया, वही परिजनों से मामले को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है,
76
