सर्पदंश से चार के मासूम की मौत, पिता की हालत गंभीर, समय पर उपचार मिलने से बच सकती थी जान……….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में बीती रात सर्पदंश से एक चार साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला ढोढागांव का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढोढागांव में बीती रात खाना खाने के बाद अलमा खेचता पिता पनिकराम दोनों अपने घर में जमीन पर सो रहे थे इसी दरम्यान रात करीब 11 बजे जहरीले करैत सांप ने एक के बाद एक दोनों को डस लिया। सर्पदंश से पीड़ित दोनों पिता पुत्री को अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान चार के मासूम की मौत हो गई। वहीं उसके पिता को पनिकराम को रात में धरमजयगढ़ से बेहतर उपचार हेतु लैलूंगा अस्पताल भेजा गया है।

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि चार के मासूम को सांप काटने की जानकारी सुबह लगी। चार के मासूम ने घरवालांे को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है जिसके बाद उसे झाड़फूंक कराने गांव के ही बैगा के पास लेकर गए, जहां उसकी स्थिति और अधिक बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

विदित रहे कि बरसात के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। गांव के ग्रामीण झाड़फूंक के चक्कर में पड़कर बेवजह समय बर्बाद कर रहे जिससे समय पर उपचार नही मिलने से सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की मौत हो जाती है अगर समय रहते सर्पदंश का शिकार हुए पीड़ित व्यक्ति को उपचार मुहैया हो जाये उसकी जान बचाई जा सकती है।

Related Posts