सनकी शराबी पति की घटिया करतूत, पत्नी को कमरे में बंद कर डंडे से पीट पीटकर किया लहूलुहान

by Kakajee News

कवर्धा। पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए उसे एक कमरे में बंद करते हुए लाठी डंडे के वार से लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालात में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बेरहम पति ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपने घर का कमरा बंद करके चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी के साथ लाठी डंडे से सिर फटते तक जमकर किया मारपीट,इस बीच पत्नी गंभीर अवस्था में रूम के फर्स पर पड़ी रही,जिसकी सूचना पुलिस को मिली सूचना मिलते ही मौके पर 112 की टीम पहुंची जहा आरोपी शराबी पति ने घंटो तक पुलिस के सामने जमकर ड्रामा किया।

इस बीच पुलिस ने चतुराई के साथ शटर और घर का दरवाजा तोड़ कर आरोपी पति किशन बंजारे को हिरासत में लिया और गंभीर घायल अवस्था में पड़ी आरोपी की पत्नी को खून से लथपथ हालत में तत्काल घायल महिला को राजधानी रायपुर रिफर किया गया। 21 सितंबर की देर रात थाना कोतवाली के ग्राम छिरहा का पूरा मामला,कोतवाली पुलिस जांच मे जुटी।

Related Posts