झारखण्ड के लातेहार जिले स्थित संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लुटेरों ने लूटपाट की। इस दौरान सात यात्रियों के साथ मारपीट भी की गई। लूटपाट में यात्रियों से 76 हजार रुपये तक का सामान लूटा गया। रविवार को मामले की जानकारी रेलवे के एक अधिकारी द्वारा दी गई। इस दौरान यात्रियों के साथ मारपीट भी की गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पूर्व मध्य रेलवे(ईसीआर) के धनबाद डिवीजन के तहत लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच शनिवार देर रात घटना को अंजाम दिया गया। रेल में मौजूद एक यात्री ने दावा किया कि करीब 10-12 लुटेरे लातेहार स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे। छिपादोहर स्टेशन के आसपास हवाई फायरिंग कर यात्रियों को धमकाया गया। कई यात्रियों से मारपीट भी की गई।
धनबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने कहा, यह घटना एस9 कोच में हुई। सात यात्रियों को मारपीट के दौरान मामूली चोटें आई हैं। जबकि 13 यात्रियों का 76 हजार रुपये तक का सामान लूट लिया गया। जिसमें लगभग आठ मोबाइल फोन है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमारी तकनीकी टीम उनके स्थानों का पता लगा रही है।
डालटनगंज स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने लूट के विरोध में हंगामा किया। जिसके कारण तकरीबन दो घंटे ट्रेन वहीं रुकी रही। डाल्टनगंज के उपमंडल मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शाह भी कल रात स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने कहा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
अपने खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने के लिए एक स्क्रैप डीलर के आवास पर गोलीबारी करने में कथित रूप से शामिल तीन बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गोलीबारी की घटना से दो दिन पहले पुलिस ने यहां सोनारी इलाके में स्क्रैप डीलर से सोने की चेन छीनने के प्रयास के आरोप में राहुल सिंह मुंडा उर्फ सोनू सिंह को गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बताया कि पूछताछ के दौरान राहुल ने घटना में शामिल अपने साथी अजय गौड़ के नाम का खुलासा किया।
एसएसपी ने कहा कि जगरनाथ प्रस्टी उर्फ सन्नी और रितेश कुमार सिंह उर्फ झब्बू और अजय गौड़ सहित बदमाशों ने केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए स्क्रैप डीलर के आवास पर गोलीबारी की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जो सभी जमशेदपुर के निवासी हैं।
