POLITICAL NEWS: छत्तीसगढ़ की कांगे्रस सरकार घोटालों एवं भ्रष्टाचार की सरकार- धर्मेन्द्र प्रधान

by Kakajee News

रायगढ़। एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत रायगढ़ पहुंचे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शहर के रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होनें का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों में करोड़ो रूपये के भ्रष्टाचार करने वाले भूपेश बघेल के आधे अधिकारी व नेता जेल में है और आधे बचे हुए हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि 2003 में वे भाजपा की सक्रिय राजनीति में जब आये थे तब मध्यप्रदेश की सरकार छत्तीसगढ़ के संसाधनों को दोहन करते हुए यहां की जनता के साथ विकास के नाम पर छल करती थी। लेकिन स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ वासियों को सपना पूरा करते हुए यहां की जनता को सौगात देते हुए नये राज्य का गठन किया और यहां विकास के लिये जो वादे किये थे वो पूरे किये।

अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने छत्तीसगढ़ में हुए सीएसआर व मिनरल फंड के घोटाले में भी जमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भूपेश बघेल सरकार को घेरा। उन्होंने यह भी कहा कि ओडिसा सीमा से लगे रायगढ़ जिले के लोगों के विकास के लिये चारो सीट पर जीत दर्ज करने के लिये जनता का साथ आवश्यक है।

सौ से अधिक लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में सौ से अधिक नये कार्यकर्ताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया। जिसमें प्रमुख नाम बलबीर शर्मा और उसकी टीम तथा अजीत जोगी पार्टी के जिला संयोजक के अलावा अन्य नये लोगों ने भी बीजेपी प्रवेश की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आस्था जताई।

Related Posts