Raigarh News : मां काली एलायज उद्योग में हादसा, कन्वेयर बेल्ट में फंस जाने मजदूर की मौत, परिजनों ने प्लांट के सामने किया प्रदर्शन

by Kakajee News

Raigarh News: रायगढ़। जिले के रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग मंे स्थित मां काली एलायज उद्योग (MAA KALI ALLOYS UDYOG) के कन्वेयर बेल्ट में फंस जाने से बीती रात एक श्रमिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने आज सुबह कंपनी के सामने जमकर हंगामा मचाया। इस मामले की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी प्रबंधन के द्वारा तत्कालीक सहायता के रूप में मुआवजा राशि दिये जाने के पश्चात मामला शांत हुआ और फिर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाया जा सका।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा मार्ग में गेरवानी के पास स्थित मां काली एलायज उद्योग में देलारी निवासी राजेन्द्र सिदार 21 बीती रात कंपनी मंे काम इसी दौरान कन्वेयर बेल्ट में फंस जाने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण आज सुबह कंपनी के सामने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यह हादसा कंपनी प्रबंधन की लापरवाही की वजह से घटित हुआ है। न ही मौके पर सेफ्टी इंचार्ज रखा गया था और न ही कोई सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी जिसके कारण राहुल की जान गई है।

ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इस क्षेत्र में स्थित अधिकांश प्लांटों में पहले भी सुरक्षा की अनदेखी की वजह से कईयों की मौत हो चुकी है इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस टीम के अलावा पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाईश देने के अलावा कंपनी प्रबंधन के द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने के पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल ले जाने दिया गया।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है और इसमें कहीं भी कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts