विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आगामी 17 नवंबर को होना है और तिथि पास आते ही कांगे्रस ने अपना चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सबसे ज्यादा अपने प्रत्याशियों को जीताने में लगे प्रदेश के मुख्यमंत्री एक के बाद एक दौरे करते हुए कांगे्रस के पक्ष में माहौल बनाते हुए प्रत्याशियों को जीताने की अपील कर रहे हैं। वे आज रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के ग्राम बोरोडीपा पहुंचे वहां उन्होंने एक आमसभा को संबोधित करते हुए किसानों से किये गए वादों को पूरा करने का संकल्प फिर से दोहराया।
प्रदेश के मुख्यमत्री भूपेश बघेल आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ के रायगढ़ विधानसभा रायगढ़, धरमजयगढ़, लैलूंगा, जशपुर के कुनकुरी व सरगुजा के बैकुंठपुर के अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भी अपनी सभाओं के जरिये अपने प्रत्याशियो को जीताने की अपील की। रायगढ़ के पुसौर ब्लाक में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने भाजपा के नेताओं को घेरते हुए उनके वादों पर चुटकी ली। अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा वाले योजनाओं का फार्म भरवा रहे हैं तो क्या कभी कांगे्रस ने कोई फार्म भरवाया। कर्जा माफी से लेकर किसानों को दी जाने वाली अन्य योजनाओं के मामले में कांगे्रस हमेशा गंभीर रही है। जबकि भाजपा झूठे वादे करके जनता को गुमराह करती है। कांगे्रस ने जो कहा वो किया हमारी गारंटी थी कि हम कर्जा माफ करेंगे हमने किया हमने कहा था कि किसानों का धान 25 सौ क्विंटल की दर पर खरीदा जाएगा वह खरीदा गया। आगे भी उनकी सरकार बनने पर अपने वादों पर खरा उतरेंगे।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी नई घोषणा को भी फिर से दोहराया। बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में कांगे्रस की जबर्दस्त लहर है। गृहलक्ष्मी योजना के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम 17 गारंटी पहले दिये थे यह 18वां गारंटी है। लक्ष्मी पूजन के दिन हमने गृहलक्ष्मी योजना शुरू की। विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है और इस बार कांगे्रस 75 से अधिक सीट जीत रही है।
164
