बिलासपुर। बिलासपुर सहित पूरे संभाग में शनिवार की सुबह से जबरदस्त ठंड है। रात में पारा 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पेंड्रारोड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में अंबिकापुर के बाद पेंड्रारोड सबसे ठंडा है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री है। अगले 24 घंटो में मौसम अभी इसी तरह बना रहेगा। 31 जनवरी को तापमान में और गिरावट का अनुमान है।
मौसम में हुए अचानक इस बदलाव के बाद न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री है। जिसमें आज और गिरावट आने की संभावना है। बिलासपुर में सुबह से आसमान एकदम साफ है। बादल के छंटने के बाद से ठंड बढ़ी है। हल्का कोहरा भी छाया हुआ था।
लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा ने मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण प्रदेश के मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में तीन से चार डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्का कोहरा छाने की संभावना है तथा इसी क्षेत्र में एक दो पैकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ठंड बढ़ने से लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। पिकनिक स्पाट में भी भीड़ व चहल पहल बढ़ी है।
428
