यात्री बस में मृत मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतरराज्यीय बस स्टैंड अम्बिकापुर में एक युवक का शव बस के स्लीपर कोच में मिलने से सनसनी फैल गई ।
रायगढ़ से अंबिकापुर चलने वाली अंबिका बस कल सुबह अंबिकापुर के लिए निकली हुई थी , इस दौरान अभय कुर्रे नामक युवक अंबिकापुर के लिए टिकट काटकर रायगढ़ से बैठा था । लेकिन जब युवक अंबिकापुर पहुंचा तो स्लीपर सीट पर युवक का मृत शरीर पाया गया. बताया जा रहा है कि युवक रायगढ़ से ठीक-ठाक हालत में बस में चढ़ा था. इसके बाद अंबिकापुर पहुंचने के बाद सभी सवारी अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर उतर गए. लेकिन कुछ देर बाद भी युवक नहीं उतरा तो बस के क्लीनर ने जाकर उठाने का प्रयास किया तो पता चला कि युवक की मृत्यु हो चुकी है. इसके बाद बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है साथ ही आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों की खोजबीन की जा रही है. पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कल सुबह 8:00 बजे रायगढ़ से अंबिकापुर के लिए बस चली । शाम 4:00 बजे बस अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंचा । सभी सवारी उतर गए और एक व्यक्ति स्लीपर कोच में था । उसकी स्लीपर कोच में मृत अवस्था में था बैग की तलाशी ली गई उसमें आधार कार्ड में मृतक का नाम अभय कुर्रे है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Related Posts