भाजपा-कांगे्रस के प्रत्याशी सहित हमर राज पार्टी के प्रत्याशी ने भी किया नामांकन दाखिल

by Kakajee News

रायगढ़। लोकसभा चुनाव के लिये आज नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने अपना नामांकन दाखिल किया वहीं हमर राज पार्टी के प्रत्याशियों के साथ-साथ कांगे्रस प्रत्याशी डाॅ मेनका देवी सिंह के लिये नामांकन पत्र उनके समर्थकों द्वारा खरीदे गए। भाजपा के राधेश्याम राठिया ने आज शुभ मुर्हूत को देखते हुए अपने सिमित समर्थकों के साथ दोपहर करीब डेढ बजे जिला निर्वाचन कार्यालय में पहुंचे और अपना दो सेट का नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ राज्य सभा सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहित कई समर्थक मौजूद थे।
रायगढ़ संसदीय सीट के अलावा देश के अन्य कई हिस्सों में तीसरे चरण में मतदान होना है और उसके लिये नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने आज अपना नामांकन दाखिल करने के बाद राधेश्याम राठिया ने कहा कि जनता के बीच उन्हें जोरदार समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है। मोदी की गारंटी को लेकर जनता एक बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये तैयार है उन्होंने कांगे्रस प्रत्याशी मेनका सिंह के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज के विरोध मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया। केवल इतना ही कहा कि वे समस्त समाज के सहयोग से ही चुनाव मैदान में हैं और रायगढ़ लोकसभा सीट में उनकी जीत तय है।

Related Posts