सोमवार की दोपहर मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में पलट जाने की घटना में बस में सवार 50 से भी अधिक यात्रियों के घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार हेतु उन्हें अस्पताल भिजवाया जा रहा है। घटना के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर तकरीबन 12 बजे मैनपुरी कुसमुरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित सड़क किनारे खेत में पलट गई। सोमवार को प्राइवेट बस मैनपुरी से यात्रियों को लेकर कुसमरा जा रही थी। मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर जीएस कॉलेज के निकट अचानक बस अनियंत्रित हो गईं। बसअनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गई। बस पलटते ही तेज धमाका हुआ ओर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। खबर पाकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
खबर पाकर कुसमरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, डायल 112 पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस वाहन और प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया।
बस पलटने यात्रियों में दहशत थी। कुछ यात्री बेहोश भी थे। महिलाओं की हालत अधिक खराब हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों का ढाढस बंधाया। हादसे के दौरान यात्रियों के मोबाइल तथा अन्य सामान गायब हो गए।
