कोरबा। पाली थाना के पीछे की घटना है जहाँ निर्माणाधीन मकान में हादसा हो गया।काम के दौरान तीन मंजिला से गिरकर मजदूर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मजदूर तीसरी मंजिल पर प्लास्टर का कार्य में लगे हुए थे। दो मिस्त्री एक लेबर तीन मंजिला में काम कर रहे थे जहां एक मजदूर की पैर फिसलने से 35 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मजदूर मृतक ग्राम सैला पंचराम रोहिदास 40 वर्षीय नगर पंचायत निवासी है जो पाली के वार्ड क्रमांक 5 में निवासरत रोहित जायसवाल ने मकान बनाने के लिए ठेके पर लिया था।जहा तीसरी मंजिल में निर्माण कार्य चल रहा था इस इमारत में कारीगर,और मजदूर प्लास्टर का काम कर रहे थे जिसमें पंचराम रोहिदास ग्राम सैला निवासी 40 वर्ष, आत्मा राम माखनपुर निवासी 56 वर्ष और मंगल सिंह नानपुलाली तीनों 35 फीट ऊंचाई पर प्लास्टर कर रहे थे इस दौरान पंचराम रोहिदास का पैर फिसल जाने के कारण सीधे जमीन पर गिर गया और सर फट जाने के कारण उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की माने तो मजदूर के गिरने के बाद आसपास पास लोगो को गिरने की आवाज आई और वो मौके पर जा देखे तो मजदूर निचे गिरा हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी उसके सर के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं इस घटना के बाद देखते ही देखते ग्रामीण के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पाली पुलिस को दी गई।
पाली पुलिस मौके पर पहुंचे पंचनामा कार्यवाही करते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दिए वही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूर से काम करवाया जा रहा था इसी कारण मजदूर की जान गई थी। इधर परिजनों का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल इस मामले में पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दिया
