59
जगदलपुर.नगरनार थाना क्षेत्र के मारकेल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी, इस हादसे में एक युवक की जहाँ मौत हो गई, वही दूसरे को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि जगदलपुर से ओड़िसा की ओर जा रही एक बाइक सवार को ओड़िसा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने मारकेल पेट्रोल पंप के पास ठोकर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है, वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर घायल को बेहतर उपचार के लिए ले गई, बताया जा रहा है कि दोनों युवक मंगनार के बताए जा रहे है,
