Raigarh News :- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार को मारी ठोकर, मां बेटे की मौत

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है और आज दशहरा के दिन भी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटर सायकल को जोरदार ठोकर मार दी। जिसके चलते मोटर सायकल में सवार एक युवक व उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। मौके से ट्रेलर चालक फरार हो गया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। यह घटना छाल के कुडेकेला आश्रम के पास आज दोपहर घटित हुई।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में कूड़ेकेला संत आश्रम के पास आज दोपहर तकरीबन 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 ए डी 4253 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मंदिर के कलश यात्रा विसर्जन के दौरान बासाझर निवासी एक बाइक सवार दिलेश्वर राठिया 26 साल अपनी मां संपत्ति बाई 50 साल को लेकर जा रहा था।


इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हंे अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाकारी वाहन को जप्त करते हुए दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

Related Posts

Leave a Comment