नदी में डूबने से युवक की मौत, नए साल में पिकनिक मनाने पहुंचा था युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

by Kakajee News

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध खरखरा नदी में आज पिकनिक मनाने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई।मामले की जानकारी लगते हीं वाड्रफनगर पुलिस टीम पहुंची मौके पर।

दरसल 1 जनवरी नए वर्ष के उपलक्ष में वाड्रफनगर स्थित खरहरा नदी पर सैकड़ो की संख्या में पिकनिक मनाने लोग आते हैं। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के ग्राम खोतो- महुआ का रहने वाला युवक राजेश कुमार पिता मांनसाय जो वाड्रफनगर में रहकर मजदूरी का काम करता था वह अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने खरहरा गया हुआ था।जहां नहाने के दौरान अचानक वह पानी में जा गिरा और डूबने से मौत हो गई प्रत्यक्ष दर्शन हुआ साथियों की माने तो युवक को मिर्गी का दौरा पड़ता था और नहाने के दौरान उसे मिर्गी का ही अटैक आया था जिसके बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस चौकी से टीम रवाना हुई और शव को बाहर निकाल कर पीएम करने के लिए भेजा है।और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दी है।

 

Related Posts