व्हाट्सएप पर 07 तरह से हो सकती है धोखाधड़ी, वीडियो कॉल से सावधान

by Kakajee News

केंद्रीय गृह मंत्रालय के थिंकटैंक ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने व्हाट्सएप पर होने वाले साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर उपभोक्ताओं को चेतावनी और सलाह जारी की है। इसमें सात प्रकार की धोखाधड़ी की पहचान की है जिसमें मिस्ड कॉल, वीडियो कॉल, नौकरी की पेशकश और निवेश योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी, हाईजैकिंग और स्क्रीन शेयर शामिल हैं।
आठ पेज की चेतावनी और सलाह में कहा गया है कि हाइजैकिंग घोटाले में घोटालेबाज पीड़ित के व्हाट्सएप खाते तक अनधिकृत पहुंच बना लेते हैं और उनसे संपर्क कर पैसे की मांग करते हैं। यहां तक कुछ लोगों को अज्ञात नंबरों से व्हाट्सअप वीडियो कॉल भी आते हैं और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया जाता है। साथ ही ब्लैकमेल के बदले पैसे मांगते हैं। बीपीआरडी गृह मंत्रालय के तहत पुलिसिंग विषयों पर एक थिंक टैंक है।

Related Posts