रायगढ़। विद्युतकरण के कार्य में लगे विद्युत पोल में लगने वाले बे्रकेट चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल थाना धरमजयगढ़ में न्यू मोडर्न टेक्नोमेक प्राईवेट लिमिडेट में प्रोजेक्ट मेनेजर के पद पर पदस्थ सारथी पाण्डा (28 साल) निवासी घरघोडा द्वारा घरघोडा से धरमजयगढ़ तक रेलवे विद्युतकरण के कार्य में लगे 10 विद्युत पोल में लगने वाला बे्रकेट को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया । चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया । माल मुल्जिम की पतासाजी दौरान मुखबिर सूचना पर स्टाफ द्वारा अमोल कुमार राठिया एवं कन्हैया राठिया निवासी आमगांव धरमजयगढ़ को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में दोनों 29 जनवरी की दरम्यानी रात 10 विद्युत पोल के ब्ररैक्ट की चोरी करना स्वीकार किये आरोपियों से 50 हजार रूपये कीमती 10 बे्रकेट बरामद किया गया है । आरोपी अमोल कुमार राठिया पिता स्व. अनत उम्र 22 वर्ष ,कन्हैया राठिया पिता टीकाराम राठिया उम्र 22 साल दोनों निवासी ग्राम आमगांव थाना धरमजयगढ़ को धारा 379 भादवि में गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।
289
