पानी के तेज बहाव में बह गया मासूम, 18 घंटे मिला शव, नहर में नहाते समय हुआ हादसा….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

जांजगीर चांपा। जिले के हसदेव नहर में एक बच्चा नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। 12 किलो मीटर दूर नहर में शव को 18 घंटे बाद बरामद किया गया है। जोकि दोपहर में अकेला नहर में नहने गया हुआ था। मृतक बच्चे की पहचान रितेश बघेल उम्र 7 साल के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिलीं जानकारी अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को गुरुवार की देर शाम पिता दीपक बघेल ने पुलिस को सूचना दी गई की, उसका बेटा रितेश बघेल उम्र 7 साल जोकि दोपहर में घर से अपनी साइकल निकाला और पास के नहर में अकेला नहाने गया हुआ था। उसका कपड़ा साइकिल नहर के किनारे रखा हुआ मिला था,आस पास खोज बीन की मगर कुछ पता नहीं चला पाया है। जिसपर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नगर सैनिक गोताखोरो को बुलाया गया। नहर में खोज बीन शुरू कि गई मगर कुछ पता नहीं चला। रात होने के कारण खोजबीन बंद की गई। आज शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नहर में बहते हुए बच्चे के शव देखा और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर गोताखोरो की टीम और पुलिस की टीम पहुंची शव को नहर से बाहर निकला गया। मृतक बच्चा रितेश बघेल का शव 18 घंटे बीत जाने के बाद जिला मुख्यालय से 18 किलो मीटर दूर ग्राम अवरिद के नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहा पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Posts