Breaking News: लैलूंगा की बस्ती से भगाया तो अम्बाकछार जंगल पहुंच कर एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला…..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी ने जंगल मे लकड़ी काटने गए एक ग्रामीण को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं कुछ अन्य लोगो ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार फरसाबहार क्षेत्र के डोंगादरहा ग्राम पंचायत का रहने वाला अमीर एक्का गांव के ही अपने 4 साथियों के साथ लकड़ी काटने अम्बाकछार जंगल गया हुआ था। इस दौरान सभी वहां लकड़ी काट रहे थे तभी वहां अचानक हाथी आ पहुंचा जिसके बाद सभी वहां से भागने लगे लेकिन अमीर एक्का भागने में सफल नही हो सका और फिर हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा कि शनिवार को लैलूंगा से भगाया गया जंगली हाथी जामझोर जंगल होते हुए अम्बाकछार पहुँच गया था और उसी ने ग्रामीण को बुरी तरह कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। वन विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि ये वही हाथी है जो शनिवार की रात लैलूंगा बस्ती में पहुंच गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका था। वन विभाग के द्वारा ड्रोन कैमरे के जरिये लगातार जंगल की निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को जंगल की तरफ नही जाने की बात कह रहा है, इस तरह की घटना घटित न हो।

Related Posts