रायगढ़। दीपावली त्यौहार को लेकर अवैध शराब पर कार्रवाई के नाम पर पुलिस जमकर वसूली में जुटी हुई है। अमीरो पर रहम और गरीबों पर सितम की तर्ज पर कार्रवाई करके खरसिया पुलिस वाहवाही बंटोरने में भी पीछे नही है। ऐसा ही एक मामला कुबेरों की नगरी खरसिया से आया है जिसमें एक समाज से जुड़े बड़े लोगों को शराब तस्करी करने के आरोप में पकड़ा तो जरूर पर कुछ मिनट बाद उन आरोपियों को घर जाने की सुविधा दे दी गई। नगर पालिका के कुछ नेताओं की इसमें बड़ी भूमिका निभाई है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आज खरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगल बाजार के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से अंगे्रजी शराब ले जाते पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम रौनक अग्रवाल 34 साल बताया। पुलिस ने रौनक अग्रवाल के पास से दो फोस्टर्स गोल्ड कंपनी का अंग्रेजी बियर शराब का बोतल, एक ड्रक 11000 कंपनी का अग्रेजी बियर शराब का बोतल, 10 पाव सुपर जीपसी विस्की अंग्रेजी शराब मिला। शराब रखने व बिकी करने के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया जो अपने पास शराब रखने एवं बिकी करने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना लिखित मे देने से गवाहो के समक्ष मौके पर जप्त किया गया। खरसिया पुलिस ने आरोपी रौनक अग्रवाल के खिलाफ धारा 34 (1) (क) आब.एक्ट के अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सूत्र बताते हैं कि खरसिया पुलिस इन दिनों अवैध शराब के नाम पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान कुछ लोगों को मोटी रकम लेकर मामला रफा-दफा भी कर दिया जा रहा है। वहीं कार्रवाई दिखाने के नाम पर गरीबों पर ही चालानी कार्रवाई की जा रही है। जिससे क्षेत्र के लोग अब यह भी कहने लगे हैं कि खरसिया पुलिस का दोहरा चरित्र सामने आने लगा है। यहां अमीरों पर रहम और गरीब पर सितम की तर्ज पर कार्रवाई की जा रही है।
50
