जगदलपुर.कोंडागाँव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र में इन दिनों एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है, कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में डर देखा जा रहा है, डर से लोग अपने घरों से भी बाहर निकलने में कतरा रहे हैं, वही इस पागल कुत्ते ने अब तक 10 लोगों के ऊपर हमला कर चुका है, जिसमे से 8 लोगो को बाहर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है,
बता दें कि कोंडागांव जिले में पागल कुत्ते का आतंक काफी बढ़ा हुआ है, अचानक से आये इस पागल कुत्ते के द्वारा पैदल चलने वाले के अलावा घर के बाहर बैठे लोगों के ऊपर अचानक से हमला कर रहा है,पागल कुत्ते के द्वारा लगातार हमले से लोगो मे एक डर देखा जा रहा है, साथ ही लोग अपने घरों से निकलने के दौरान हाथ मे डंडा से लेकर पत्थर व अन्य उपकरण लेकर घरों से बाहर निकल रहे है, पागल कुत्ते ने अबतक 10 से अधिक लोग को काटकर घायल कर चुका है, इन घायलों में से 8 घायलों को जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया है, वही पागल कुत्ते ने सर्वप्रथम एक बुजुर्ग को काटा उसके पश्चात पागल कुत्ते के द्वारा घूम घूम कर गांव में ग्रामीणों को काट रहा है,
