लोकप्रिय टेक कंपनी गूगल अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए अपडेट लाती रहती है। कई यूजर्स होते हैं, जिन्हें हर फीचर की जानकारी नहीं होती है। ये तो आप जानते ही होंगे कि गूगल के ईमेल एप जीमेल में कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। मगर क्या आप ये जानते हैं कि आप किसी डेट और समय के साथ ईमेल को शेड्यूल कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए आप आसानी से अपना समय और मेहनत दोनों बचा सकते हैं। इस फीचर में ईमेल ड्राफ्ट होकर शेड्यूल टैब में चला जाता है। साथ ही यूजर्स 100 ईमेल्स को शेड्यूल कर सकते हैं। ये फीचर डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन में मिलता है। आगे पढ़िए इसकी जानकारी।
डेस्कटॉप पर ईमेल को कैसे शेड्यूल करें
अपने जीमेल अकाउंट को खोलें।
मेल खोलने के बाद कंपोस के विकल्प पर जाकर मेल क्रिएट करें।
फिर नीचे आकर सेंड बटन पर जाएं।
इसके बाद शेड्यूल सेंड के विकल्प पर जाएं।
यहां पर यूजर्स को शेड्यूल के लिए कई विकल्प मिलेंगे, जैसे- आज दोपहर के लिए, कल सुबह के लिए और सोमवार के लिए आदि। ऐसे में आप अपने हिसाब से समय और तारीख को चुन सकते हैं।
ईमेल भेजने के लिए समय और डेट सेलेक्ट होने के बाद शेड्यूल सेंड पर क्लिक करें।
एंड्रॉयड और आईओएस पर ईमेल को कैसे शेड्यूल करें
अपने डिवाइस में जीमेल एप को ओपन करें।
ईमेल खोलने के बाद कंपोज ईमेल पर जाएं।
ऊपर की तरफ दाई ओर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें और शेड्यूल सेंड के विकल्प को चुनें।
इसके बाद अपने हिसाब से समय और डेट का चयन करें।
डेट और समय चुनने के बाद सेव पर क्लिक कर दें। इसके बाद ईमेल खुद ही सेंड हो जाएगा।
