कांग्रेस पार्टी के शहजादे विदेश में छुट्टी मनाते हैं और मोदी जी की पार्टी 365 दिन 24 घंटे काम करने वाली पार्टी- ओपी चौधरी

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव जबर्दस्त माहौल देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव है। ऐसे में रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ की सड़कों में उतरकर जन संपर्क अभियान में जुट गए है। इस दौरान आम जनता की समस्या भी सुन रहे हैं।

ओपी चौधरी ने चुनाव के माहौल के बारे में बताया कि मोदी जी की पार्टी 365 दिन में 24 घंटे काम करने वाली पार्टी है। मोदी जी 10 साल से प्रधानमंत्री है उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नही लिये वो तो मेहनत करेंगे ही। जबकि कांगे्रस पार्टी के शहजादे विदेश में छुट्टी मनाना पसंद करते हैं। पूरे देश में मोदी जी लहर नही सुनामी चल रही है। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता जर्नादन प्रदेश की 11 की 11 सीट मोदी जी को देने को तैयार हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के करीबी सेम पित्रोदा ने जो बयान दिया है उस पर भी अब कांगे्रस नेताओं की सफाई आ रही है चूंकि उनकी कलई खुलकर जनता के सामने आने से कांगे्रस के भीतर ही बवाल मच गया है। इस मामले में ओपी चौधरी ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि कांगे्रस पार्टी एक डूबती हुई नाव है कुछ लोग यहां से भागते जा रहे हैं तो कुछ लोग नाव को डूबोने में लगे हुए हैं।

कल छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होनें जा रहा है इस पर ओपी चौधरी ने कहा कि पूरे देश की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने समर्पित है, लोगों में लगातार उत्साह बढ़ते जा रहा है। पहले चरण की तुलना में और अधिक उत्साह देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भूपेश बघेल के अकेले पड़ जाने के सवाल पर ओपी ने कहा कि जब सत्ता चला रहे थे तब अकेले चल रहे थे। जय वीरू की जोड़ी को छोड़कर अकेले वीरू ही चल रहे थे। इसलिये कांगे्रस पार्टी के लोग भी उन्हें छोड़ चुके हैं।

Related Posts