सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत, एक अन्य युवक को भी आई गंभीर चोट, अस्पताल में उपचार जारी, बीती रात हुई घटना

by Kakajee News

रायगढ़। मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाईक सड़क में खड़े गाय से टकरा जाने की घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन उर्दना बटालियन में पदस्थ राहुल कुजूर पिता स्व सिलबिरयूस कुजूर उम्र लगभग 23 साल पिता की मौत के बाद रायगढ़ जिला पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। जिसमे उसकी पदस्थापना रायगढ़ में ही थी। राहुल मंगलवार की रात अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से कनकतुरा की ओर आया था। इस दरमियान वहां से वापसी के दौरान रात्रि में वह अपने दोस्त के साथ लौट रहा था, जब वह चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के रोज गार्डन के पास एक गाय से टकरा गया। राहुल की मोटर सायकल की गति इतनी अधिक थी कि वह अपने बाईक पर नियंत्रण नही रख सका और यह घटना घटित हो गई। राहुल तथा उसके साथी को गंभीर चोट लगने की वजह से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।
बहरहाल इस हादसे में अस्तपाल प्रबंधन की तहरीर पर चक्रधर नगर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई हैं।

Related Posts