सहेली ने ब्‍वॉयफ्रेंड से बात की तो नौवीं की छात्रा ने बदनाम करने की दी धमकी, फेसबुक पर डाली पोस्‍ट

by Kakajee News

नौवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सहेली की बढ़ती नजदीकी देखकर फेक आईडी बनाकर फेसबुक पर धमकाना शुरू कर दिया। युवती ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने की धमकी दी। छात्रा ने साइबर थाने में शिकायत की तो यह पूरी घटना किशोरवय छात्रों के बीच के प्रेम और जलन का निकला। जांच में पता चला कि छात्रा को धमकी देने वाली कोई और नहीं, उसकी सहेली है। पुलिसवालों ने उनके अभिभावकों को थाने पर बुलाया और उन्हें समझा-बुझाकर दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत के साथ छोड़ दिया।
घटना पीपीगंज इलाके की है। करीब सप्ताह भर पहले साइबर थाने में नौंवी में पढऩे वाली छात्रा ने प्रार्थना पत्र दिया कि कोई व्यक्ति उसी के नाम की फेसबुक आईडी बनाकर उसे लगातार धमकी दे रहा है। धमकी देने वाला कह रहा है कि वह जिस लड़के से प्यार करती है, उसका साथ छोड़ दे, अन्यथा वह उसके मम्मी-पापा से उसकी शिकायत करेगा और उसकी फोटो वायरल कर उसे बदनाम कर दिया जाएगा। साइबर टीम ने गंभीरता से लिया। जांच करने पर पता चला कि छात्रा को धमकी किसी लड़की के द्वारा ही दिया जा रहा है। आगे की छानबीन में पता चला कि यह पूरी घटना प्रेम कहानी से जुड़ी है। धमकी देने वाली लड़की भी उसी के साथ पढ़ने वाली छात्रा है। हुआ यूं की जिस छात्रा ने अपनी सहेली को धमकी देना शुरू किया था उस छात्रा से क्लास में ही पढ़ने वाले छात्र से गहरी दोस्ती थी।
अब उस छात्र के प्रति उसकी सहेली आकर्षित हुई थी। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई थी जो कि छात्रा को पसंद नहीं थी। यही वजह थी कि वह उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी दे रही थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उनके परिजन से भी संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी देते हुए बच्चों पर ध्यान देने को कहा। वहीं छात्रा के नाबालिग होने के नाते उसे छोड़ दिया गया।

Related Posts

Leave a Comment