109
कांकेर – कांकेर के पखांजुर क्षेत्र में स्थित मारबेडा कैम्प में पदस्थ एक बीएसएफ जवान का शव मिला है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर रही है. जवान की किन परिस्थितियों में मौत हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है. घटना कैम्प से 300 मीटर की दूरी पर है. जवान के शव के साथ सर्विस रायफल बहक बरामद किया गया है. हालांकि पुलिस ने नक्सल घटना से इंकार किया है.
पूरे मामले को लेकर एसएसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि बीएसएफ जवान की मौत का मामला सामने आया है. पूरे मामले में आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच की जा रही है. वही यह पूरा घटना नक्सल वारदात नही है. फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। बीएसएफ जवान 94 वी बटालियन में पदस्थ था जिसका नाम मदन कुमार है और वाह बिहार का रहने वाला था. पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा
