जगदलपुर. बकावंड ब्लाक के ग्राम बागरिया में काम करने के दौरान एक बुजुर्ग महिला को करेंट लग गया, जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में डायल 112 की मदद से सीएचसी बकावंड लाया गया, जहाँ उसे बेहतर उपचार के लिए भर्ती किया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बकावंड थाना क्षेत्र के ग्राम बागरिया पीड़िता गुरुबारी गंगाय पति लोकनाथ गंगाय 50 वर्ष घर के खेत में काम करने गई थी, खेत में करंट लगने से चिपक गई, खेत में काम करने वाले कुछ लोगों ने देखने के बाद डंडा मार कर करेंट में चिपकी महिला को अलग किए, इस घटना के बाद महिला बेहोश हो गई थी, जिसे खेत से बाहर निकाल कर मोटरसाइकिल की मदद से अस्पताल ले जा रहे थे, घटना की जानकारी लगने के बाद डायल 112 को बुलाया गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने बेहोश पीड़िता को 112 वाहन में बैठाकर परिजनों के साथ उपचार हेतु सीएचसी बकावंड ले जाकर भर्ती किया गया.
86
