गौरेला के शासकीय हाई स्कूल टिकरकला में आज एक छात्र को जहरीले सांप ने काट लिए जिसके बाद उसे तत्काल गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर जिला अस्पताल के डॉक्टरो के अनुसार छात्र को अगले 48 घँटे के लिए विशेष निगरानी में रखा गया है।
गौरेला के शासकीय हाई स्कूल टिकरकला में पढाई करने वाले एक छात्र को स्कूल परिसर में एक जहरीले सांप ने काट दिया जिसके बाद स्कूल प्रबंधक के द्वारा बच्चे को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । छात्र महेश्वर सिंह कवर गौरेला के गिरवर गाव का रहने वाला था और गौरेला के टिकरकला हाई स्कूल में बारहवीं क्लास में पढ़ने वाला था रोज की तरह आज भी महेश्वर सिंह कवर अपने तय स्कूल समय के अनुसार अपने टिकरकला स्कूल पहुचा और एक क्लास के बाद 12 बजे की छुट्टी होने के बाद और साथियों के साथ महेश्वर भी क्लास से बाहर निकला और महेश्वर स्कूल परिसर में ही था उसी दौरान पेड़ से एक जहरीला साँप गिरा जो सीधे महेश्वर के हाथ में पंजे के पीछे काट दिया ।
घटना की जानकारी महेश्वर के दोस्तों के द्वारा तत्काल स्कूल प्रबंधक को दिया गया जिसके बाद आनन फानन में स्कूल में मौजूद शिक्षकों के द्वारा महेश्वर को लेकर जिला अस्पताल ले कर आए जहा पर महेश्वर का इलाज समय पर शुरू हो गया । डॉक्टरो के अनुसार महेश्वर को जहरीले सांप ने काटा है समय रहते इलाज शुरू कर दिया गया है फिलहाल अगले 48 घटों तक महेश्वर को विशेष निगरानी में रखने की बात कही है।
134
