ग्राम पटपरपाली में पहुंची अधिकारियों की टीम
हमर गांव, हमर जिम्मेदारी के तहत लगा पहला कैंप 100 से अधिक ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निपटारासे अधिक ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निपटारा

by Kakajee News


गरियाबंद(छुरा)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत छुरा में हमरगांव हमर जिम्मेदारी कार्यक्रम को पहले ही शिविर में बड़ी सफलता मिली है और इस शिविर के जरिए ग्राम पटपरपाली में लगभग सौ समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया गया। जनपद पंचायत के कार्यक्रम अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा ने अपने अधिकारियों के साथ मिलकर अपने ही तरह का एक नया कार्यक्रम शुरू किया है जो छत्तीसगढ़ में न केवल नया है बल्कि ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के निपटारे के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।
इस संबंध में जनपद पंचायत की सीईओ रूचि शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह उनके सभा कक्ष में जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले 25 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को बुलाकर उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया गया था और इस कार्यक्रम के जरिए उनके क्षेत्र में आने वाली हर ग्राम पंचायत में हर शुक्रवार को जन समस्या निराकरण शिविर की जगह हमर गांव हमर जिम्मेदारी का कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की गई थी और आज पहला शिविर ग्राम पंचायत पटपरपाली में आयोजित किया जिसमें सैकड़ो लोगों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए अलग-अलग समस्याओं को वहां मौजूद अधिकारियों के सामने रखा। सुश्री रूचि शर्मा ने बताया कि इस ग्राम में पेंशन से लेकर राशन वितरण प्रणाली के अलावा मनरेगा तथा गांव के विकास संबंधी हर कार्य के लिए ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी। जिन्हें मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए गए और लगभग सौ समस्याओं का निपटारा भी करके ग्रामीणों को बताया कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बधेल सरकार के नेतृत्व में ग्रामीणों की हर समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद उनके परिपालन के लिए अधिकारी सजग है। रूचि शर्मा ने यह भी बताया कि हमर गांव, हमर समस्या छुरा जनपद पंचायत क्षेत्र में इसलिए लागू की है कि ग्रामीणों को पूरी जागरूकता के साथ शिविर में आकर अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले और हर शुक्रवार को उनके जनपद पंचायत के हर क्षेत्र में इसी प्रकार के आयोजन किये जाते रहेंगे।
जनपद पंचायत छुरा की सीईओ रूचि शर्मा ने आज ग्राम पटपरपाली में पहले शिविर के आयोजन के बाद बताया कि आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम के जरिए गांव की समस्याओं को निराकरण के बाद विकास की पहल की जाएगी और हर ग्रामीण को मिलने वाले अधिकारों को दिलाने के लिए भी हर संभव कोशिश की जा रही है। चूंकि कई बार ग्रामीणों में जागरूकता के अभाव के चलते सरकार द्वारा किये गए कार्यो की जानकारी उन्हें नही होती और इसीलिए सरकार की योजनाओं के लाभ से वे वंचित हो जाते हैं और इसीलिए उन्होंने अपने तरह की नई शुरूआत हमर गांव, हमर समस्या के जरिए एक अभियान चलाया है, जो हर शुक्रवार को गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पहल करेगा। ग्राम पटपरपाली में पहले आयोजन में ही बड़ी सफलता मिली है और ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली चूंकि उनकी समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया गया।

Related Posts

Leave a Comment