कोरबा। करतला के बैगामार गांव में मनसा राम राठिया का परिवार निवास करता है उसके पत्नी और दो बेटे है जो खेती किसानी कर अपने और परिवार का भरण पोषण करते आ रहा है।शनिवार की रात खाना खा कर सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए उसका 22 वर्षीय बेटा डिगेश्वर राठिया में अपने कमरे में सोने चला गया खाट में मच्छरदानी लगा कर सो रहा था रात के वक्त मच्छरदानी के अंदर जहरीला धोड़ा करैत सांप घूस गया और उसके पैर को काट लिया उसे लगा और बिस्तर से उत्तर कर देखा तो मच्छरदानी सांप लिपटा हुआ था तत्काल उसने उठकर इसकी सूचना अपने परिजनों को जहां तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहा उसकी रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक के पिता मनसा राम ने बताया कि मृतक घर का सबसे बड़ा बेटा था और पढ़ाई करने के साथ खेती किसानी में साथ देता था। वही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया की मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है जहा सर्प दंश होना बताया गया है आगे की कार्यवाही की जारी है।
वही सर्पदंश के बाद ग्रामीणों ने सांप को किसी तरह पकड़ा और एक टोकरी में बन्द कर रखा हुआ था। जिला मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम करा कर घर पहुंचे इसके बाद युवक का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उसे जहरीले सर्प को रस्सी से बांधकर डंडे के सहारे मुक्तिधाम लेकर पहुंचे और उसे भी जलते हुए चिता में जला दिया।
ग्रामीणों को डर था कि जहरीला सर्प किसी और को अपना शिकार ना बना ले ।इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
