मुखबीरी के आरोप में नक्सलियों ने फिर की ग्रामीण की हत्या

by Kakajee News

बीजापुर। नक्सलियों ने बीती रात एक बार फिर से पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक ग्रामीण की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी हैं। नक्सलियों ने शव के पास मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का एक पर्चा भी छोड़ा हैं। बीते शुक्रवार की रात गंगालुर के सावनार में भी नक्सलियों ने मुखबीरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बामनपुर के पोषणपल्ली गांव में बीती रात नक्सलियों ने ग्रामीण ताटी कन्हैया की मुखबीरी के आरोप में निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने हत्या कर शव गांव में फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा छोड़ा है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि घटना की खबर मिली है। लेकिन अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि टीम रवाना हो रही हैं। बता दें कि शुक्रवार की रात गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार में नक्सलियों ने मुखबीरी के आरोप में जनअदालत लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी थी।

Related Posts