वॉटरफॉल में डूबने से छात्र की मौत, दोस्तों के साथ गया हुआ मृतक छात्र पिकनिक मनाने

by Kakajee News

कोरबा में बालको थानांतर्गत परसाखोला पिकनिक स्पॉट में नहाने के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। मृतक का नाम अनुराग द्विवेदी उर्फ लक्की था। लक्की अपने तीन अन्य साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। चारों साथी पानी में नहाने के लिए उतरे और गहराई में जाने के कारण डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन को तो बचा लिया लेकिन चौथे की जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है,कि मृत छात्र दीपका क्षेत्र का निवासी है और उसके माता और पिता तीर्थ यात्रा पर द्वारका गए हुए है।

पिकनिक मनाने के दौरान वॉटरफॉल में नहाना डीएव्ही स्कूल गेवरा के एक छात्र को काफी महंगा पड़ गया,जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दीपका निवासी छात्र अनुराग द्विवेदी की परसाखोला पिकनिक स्पॉट में डूबने के कारण हो गई। अनुराग अपने तीन अन्य साथी सक्षम तिवारी,प्रियम शुक्ला और प्रज्ञान के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान चारों साथी नहाने के लिए पानी में गए और इस दौरान गहराई में समाने के कारण डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने सक्षम,प्रियम और प्रज्ञान की जान बचा ली लेकिन अनुराग को बचाया नहीं जा सका और उसकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है,कि मृतक के माता और पिता तिर्थ यात्रा पर द्वारका गए हुए है। अनुराग की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

छात्र के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। छात्र के शव को पानी से बाहर निकाला और मौके पर मर्ग पंचनामा की कार्रवई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया।

Related Posts