बालोद। चरित्र शंका में अपनी पत्नि कि हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जहां आरोपी पति ने गमछे से गला घोटकर की अपनी पत्नि की हत्या की थी आरोपी पति अर्जुन राम मंडावी को थाना पुरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पूरा मामला चिटौव थाना पुरूर जिला बालोद का है जहां पर जघन्य हत्या की घटना को पति द्वारा अंजाम दिया गया पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्ट मॉडम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के कोटवार मुकेश कुमार टाण्डे ने थाना आकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपराध पंजीबद्ध कराया जहां उसने बताया कि अर्जुन राम मण्डावी पिता स्व० धन्नू राम मण्डावी उम्र 33 साल ने अपनी पत्नि अंजलि मण्डावी को चरित्र शंका पर अपने घर के कमरे में पलंग में लेटाकर उसके हाथ पांव बांधकर अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोट कर हत्या कर दिया है जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और गांव ने यह खबर आग की तरह फेल गई थी
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने ग्राम चिटौद के ग्रामीणों के साथ घटनास्थल अर्जुन के पर जाकर देखा, तो अर्जुन की पत्नि कमरे में पलंग पर मृत हालत में पड़ी थी, उसके हाथ व पैर साडी से बंधा हुआ था जिसपर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई और उसके पति को विरासत करें मेमोरेंडम पूछताछ किया गया यहां पर उसके पति ने अपनी घटना को कबूल कर दिया इसके बाद उसे पुलिस ने दे दिया उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था और इसी गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पूरे मामले में तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं प्र०आर० कमलेश रावटे, प्रमोद नाविक आरक्षक बनेन्द्र देवांगन, किशोर साहू, संदीप यादव, सुरेश पटेल, पुष्कर तिवारी, शामिल रहे।
