जांजगीर चांपा जिले में जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधडी कर 9 लाख रुपए का गबन करने वाले दो आरोपी नंदलाल कश्यप और सुरेश महंत को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अनिल दास महंत से मिली जानकारी अनुसार,, की सुरेश महंत एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा मुनुन्द रोड कालोनी में जमीन व मकान लेने के लिए बात वर्ष 2022 में किया था। जमीन को देखने भी गये तो शुभकामना सिटी कालोनी के भीतर जमीन दिखा कर बोले कि 1BHK मकान बनाकर रजिस्ट्री कराकर देने की बात बोले जिसका कुल 9 लाख रूपये में सौदा तय हुआ था। जिसका दिनांक 30.06.2022 को रजिस्ट्री कराया। वही मकान को लोन में खरीदना चाहता था तो अनंदराम उर्फ नंदलाल व सुरेश तथा उनके अन्य साथियों के द्वारा बिलासपुर के आई.सी.आई.सी. आई. बैंक वाले से संपर्क कराया और 2 लाख 74 हजार रुपए खाता में जमा कराया था।
जमीन का कागजात को लेकर बैंक गये जहां पर 6,10,000/ रूपया का अनिल दास महंत के नाम से स्वीकृत लोन की राशि का चेक को बैंक के अधिकारी से मिली भगत कर रकम को नंदलाल उर्फ आनंदराम के खाता में चेक के माध्यम मेरे बिना जानकारी डलवा दिये थे और रकम को आहरण कर लिया गया था।
वही जगदीश एवं उसके साथियों से पूछने पर रकम मिल गया है मकान को बनाकर देंगे बोला था कुछ दिन बाद पटवारी जमीन को देखने गया तो पता चला कि उक्त जमीन शुभकामना सिटी में न होकर पिछे तरफ खेत में कृषि भूमि है और जगदीश लोग अनिल दास को कालोनी में डायवर्सन युक्त जमीन कालोनी अंदर दिखाये थे। तथा अन्य जगह की जमीन को रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी किया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने नंदलाल व सुरेश महत को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना तथा मिले रकम को खर्च करना बताया। दोनो आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
