कोरबा। शराब के बोतल में रखे सांप मारने वाले जहर को दो शराबी दोस्तो ने सेवन कर लिया जहा दोनो की हालत गम्भीर बिगड़ने पर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगबुड़ा गांव में ये घटना सामने आई है जहाँ दो जिगरी दोस्त शराब के बोतल में रखे जहर को पीके जहां हालत बिगड़ने पर पर जल उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय राधेलाल और 30 वर्षीय दूजराम नामक एक ही गांव के रहने वाले हैं और बचपन के मित्र हैं। नवरात्र समाप्त होते ही शनिवार की सुबह दोनों दोस्त पहले महुआ शराब का सेवन किये फिर पड़ोस में ही रहने वाले अपने दोस्त के घर दोनों गए जहां घर के पीछे दीवार पर सांप भागने वाला दवा शराब की बोतल में रखा हुआ था दोनों दोस्तों को लगा की शराब को छुपा कर रखा है जिसे दोनों चकमा देकर शराब को लेकर मौके से फरार हो गए जहां गांव के ही पास मैदान में दोनों ने शराब की बोतल का पानी मिलाकर सेवन किया सेवन करने के कुछ ही घंटे बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी और किसी तरह घर पहुंचे और उल्टी दस्त होने लगा परिजनों को लगा कि दोनों ने अधिक शराब पी रखी है इसके बाद दोनों को परिजनों ने जमकर फटकार लगाई फिर थोड़ी बात जब दोनों की हालत गंभीर होने लगी तब तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे फिर डॉक्टर को आपबीती बताई जहां शराब खाली बोतल को लेकर अस्पताल पहुंचे हुए थे।
राधे की मां ने बताया कि जब तबीयत बिगड़ने पर उसके दूसरे दोस्त से पूछताछ की गई इस दौरान सारी बातें सामने आई जहां दोनों लोगों ने शराब के लालच में जहर को पी गए और यह हालत हुई।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दिलीप झा ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज परिजनों का किया गया है दोनो की हालत गम्भीर है।
