झोपड़ी में लगी आग, 21 बकरियां जलीं, किसी तरह महिला की बची जान

by Kakajee News

रायपुर। दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरमुंदा ढौर में एक भीषण अग्नि हादसा हुआ है। एक झोपड़ी में आग लगने के कारण वहां 21 बकरियां जलकर मर गईं। इसके अलावा एक महिला भी करीब 60 फीसद तक झुलस गई है। आधी रात को डायल 112 की सूचना पर नगर सेना की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और महिला व तीन बकरियों को किसी तरह बचाया। महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात 12 बजे के बाद आग लगी। आग की चपेट में आई महिला की कोई संतान न होने के कारण उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और बगल की झोपड़ी में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। वहीं, महिला एक झोपड़ी में अलग रहती है। आग की चपेट में आई महिला की उम्र करीब 45 से 50 साल बताई जा रही है। उसने अपनी झोपड़ी में ही बकरियां पाल रखी थी। रात में वो अपनी झोपड़ी में सोई हुई थी और झोपड़ी के ही एक हिस्से में 24 बकरियां बंधी हुई थी। रात में अचानक लगी आग से 21 बकरियां जलकर मर गईं। वहीं महिला भी झुलस गई है। झोपड़ी का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। रात करीब 12:30 बजे नगर सेना की फायर ब्रिगेड की टीम में शामिल महेंद्र कुमार चंदेल, मुख्तार अली, उमाशंकर यादव, अवतार सिंह और हीरामन ने आग पर काबू पाया और महिला व तीन बकरियों को जिंदा बाहर निकाला।
‘रात में आग बुझाने के बाद महिला को सीधे अस्पताल भेज दिया गया था। घटना में 21 बकरियां जलकर मर गईं। घटना का कारण अज्ञात है।

Related Posts

Leave a Comment