कांकेर। जिले के पखांजुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आयी हैं जहां एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें रात के अँधेरे में गाँव की एक महिला जो अर्धनग्न अवस्था में अपने कपड़ो को हाथों में लेकर दौड़ रही हैं और उस महिला का गाँव के युवक द्वारा पीछा करते हुए उनकी अश्लील वीडियो बनायी जा रही हैं.
महिला युवक से वीडियो न बनाने की गुहार लगाती रही पर युवक द्वारा न केवल महिला का अश्लील वीडियो बनाया गया बल्कि उस वीडियो को वायरल भी किया गया जिसके बाद महिला पखांजूर थाने पहुँची और युवको के खिलाफ शिकायत करवायी है।
दरअसल महिला अपने निजी स्थिति में थी तभी गाँव का युवक गोष्टो पहुंचा और महिला के निजी पलों में बाधा डाला. युवक को देखकर महिला ने तत्काल कपड़े पहनने शुरू किये पर युवक द्वारा उससे पहले ही महिला के सील भंग करने के उद्देश्य से उसका पीछा किया गया और इस पुरे घटना का युवक द्वारा वीडियो बनाकर वायरल किया गया । पखांजूर पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया हैं ।
एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि दिनांक 11 नवम्बर 2024 को प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 10 नवम्बर को आरोपी गोस्टो डाकुआ द्वारा निजी जिन्दगी में प्राईवेट कृत्य को देखना पीछा करना महिला की लज्जा भंग की है. महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
84
