रायगढ़ में फिर से एक हाथी शावक की हुई मौत, पहाड़ चढ़ते समय गिरकर मौत होनें की आशंका, वन विभाग की टीम मौके पर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक बार फिर से एक हाथी शावक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला रायगढ़ वन के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चारमार बीट के कया गांव के जंगल में हाथी शावक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक मादा हाथी दो शावक के साथ विचरण कर रही थी। इस बीच इस दल में से एक हाथी शावक गड्ढे में गिरकर दो चट्टानों के बीच फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद रात को हाथी वहीं मौके पर चिंघाडते रहा। वहीं आज सुबह गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृत हाथी की उम्र करीब 1 साल के आसपास बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहाड़ में चढ़ने के दौरान गड्ढे में गिरने से मौत होनें की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
वन विभाग के आंकड़ो के मुताबिक रायगढ़ वन मंडल के जंगलों में इन दिनों कुल 78 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहा है जिसमें 22 नर, 40 हाथी के अलावा 16 शावक शामिल है।
हाथी शावक की मौत घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जिस इलाके में हुई है वह पहुंचविहीन क्षेत्र में आता है, और वन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद वहां पहुंचने में सफल तो हुई है, लेकिन वहां नेटवर्क नही होनें के चलते और जानकारी नही मिल पा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें